आरएस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में रामलीला से लेकर डांडिया तक की धूम, बच्चों ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

आरएस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में रामलीला से लेकर डांडिया तक की धूम, बच्चों ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता)। नवरात्रि और दशहरे के अवसर पर रोहनिया स्थित आरएस शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। धार्मिक परंपराओं, भारतीय संस्कृति और त्योहारों के महत्व को दर्शाते हुए विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

rajeshswari

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने भगवान श्रीराम, माता सीता और रामायण के अन्य प्रमुख पात्रों का रूप धारण किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों को प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान रावण वध का मंचन भी किया गया, जिसने बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।

कार्यक्रम में डांडिया और गरबा भी आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों ने उत्साह के साथ पारंपरिक नृत्य में हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों और संगीत की धुन पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

विद्यालय के शिक्षकों और अन्य स्टाफ सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी के सहयोग से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति को करीब से समझने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर योगेंद्र प्रताप सिंह और प्रिंसिपल राकेश तिवारी ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने, सत्य के मार्ग पर चलने और अपने जीवन में अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।

विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें आपसी सहयोग, एकता और नैतिक मूल्यों की भावना को भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इसे भी पढ़े   ध्रुवतारा जैसे साहित्यपुरुष: श्रद्धेय पंडित मनु शर्मा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *