मिर्जामुराद में 100 करोड़ की यूनिट तैयार

मिर्जामुराद में 100 करोड़ की यूनिट तैयार

300 महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 25 अक्टूबर को पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

वाराणसी (जनवार्ता)। मिर्जामुराद के खुचवां गांव में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से अरविंद मिल्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट तैयार हो गई है। आठ एकड़ में स्थापित इस इकाई में स्पोर्ट्स वियर, अंडरगारमेंट्स, शर्ट और टी-शर्ट का उत्पादन होगा। पहले चरण में आसपास के गांवों की 300 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

rajeshswari


वर्ष 2024 में इस इकाई की आधारशिला रखी गई थी। करीब दो साल में निर्माण पूरा हुआ है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के अनुसार, 25 अक्टूबर को वाराणसी दौरे पर आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे।
दूसरे चरण में इकाई का विस्तार कर जींस, पैंट और अन्य कपड़ों का उत्पादन भी शुरू करने की योजना है। इससे रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े   डंपर ने ऑटो चालक को कुचला,एक की मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *