कोलकाता : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत का दावा

कोलकाता : दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से कई श्रद्धालुओं की मौत का दावा

चोरबागान में पंडाल का हिस्सा गिरने से मची अफरा-तफरी, 25 लोगों के घायल होने की खबर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में शनिवार शाम दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे से अफरा-तफरी मच गई। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चोरबागान इलाके में स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में शाम करीब 7:30 बजे हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि पंडाल का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां मौजूद श्रद्धालुओं के बीच भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई।

rajeshswari

प्रारंभिक रिपोर्टों में हादसे में 17 लोगों की मौत का दावा किया जा रहा है, जबकि समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 25 लोग घायल हुए हैं। हालांकि, मृतकों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए जाने की खबर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों और पंडाल का हिस्सा गिरने की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी घायलों का हाल जानने के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंचे। फिलहाल मृतकों की वास्तविक संख्या और हादसे के विस्तृत कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

इसे भी पढ़े   मिर्जामुराद में ट्रेन के चपेट में आने से नाना और तीन वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत...
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *