पिंडरा में अजय राय ट्रैक्टर से पहुंचे नकटी भवानी धाम

पिंडरा में अजय राय ट्रैक्टर से पहुंचे नकटी भवानी धाम

‘अबकी बार एक लाख पार’ के नारे के साथ दिखाई ताकत’

वाराणसी (जनवार्ता)। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पिंडरा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज होने लगी है। इसी क्रम में अजय राय ट्रैक्टर से नकटी भवानी धाम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया और शंखनाद कर अपनी राजनीतिक मुहिम को धार देने का संदेश दिया।

rajeshswari

धरोहर से नकटी भवानी धाम तक निकली यात्रा में हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रही। ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे अजय राय के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नारे लगाए। इस दौरान ‘अबकी बार एक लाख पार’ का नारा प्रमुखता से गूंजा। वहीं, ‘पार्टी नहीं, व्यक्ति जरूरी’ के नारे के जरिए समर्थकों ने अपने संदेश को भी सामने रखा।

यात्रा के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में जनसमर्थन जुटाने और अपनी राजनीतिक ताकत प्रदर्शित करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, आगामी चुनाव में इस अभियान का कितना प्रभाव पड़ेगा, यह आने वाला समय बताएगा।

इस मौके पर प्रकाश सिंह, रामसनेही पटेल, बचऊ सिंह, आशीष दुबे, सुजीत सिंह, संजय जायसवाल, पूर्व प्रधान कुँवर, मनोज पाठक (बलुआ), विजय तिवारी (कुरु) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   गिरीश पांडे ‘गुड्डू’ ने शिवपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन सृजन पर की चर्चा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *