बेकाबू हाथी ने महावत को कुचला, जंगल भागा,13 साल से कर रहा था देखभाल,

बेकाबू हाथी ने महावत को कुचला, जंगल भागा,13 साल से कर रहा था देखभाल,

वाराणसी (जनवार्ता)। रामनगर के पंचवटी इलाके में रविवार को काशी नरेश अनंत नारायण सिंह का हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने महावत छपालू को पटककर कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari


आजमगढ़ निवासी छपालू 13 साल से हाथी की देखभाल कर रहा था। रविवार सुबह हाथी को नहलाने और भोजन कराने के दौरान वह बेकाबू हो गया और महावत पर हमला कर दिया। घटना के बाद हाथी जंगल की ओर भाग गया।
सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। हाथी को सुरक्षित तरीके से काबू करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी हाथी पर काशी नरेश रामनगर की रामलीला और नाटी इमली के भरत मिलाप में सवारी करते हैं।

इसे भी पढ़े   हाईटेंशन तार पर गिरा विशाल सैजन का पेड़, मचा हड़कंप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *