महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके

महिलाओं को बताए कानूनी अधिकार, साइबर अपराध से बचाव के तरीके

कैंट थाने में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हेल्पलाइन नंबरों और महिला कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

वाराणसी (जनवार्ता)। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत मंगलवार को कैंट थाने में महिला सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं और बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा संबंधी उपायों और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।

rajeshswari

कार्यक्रम में अपर पुलिस उपायुक्त नम्रता श्रीवास्तव और एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक ने महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों, पुलिस सहायता सेवाओं और महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न या परेशानी की स्थिति में बिना झिझक पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

अधिकारियों ने साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी या अन्य व्यक्तिगत विवरण साझा न करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल पुलिस की सहायता लें।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के साथ उन्हें कानूनी अधिकारों एवं उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर पांडेय, मिशन शक्ति प्रभारी संजना सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   लोहाराडीह में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत लगा विशेष डिजिटल एक्स-रे शिविर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *