रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 से अधिक तस्वीरें हटाईं

रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 से अधिक तस्वीरें हटाईं

नई दिल्ली  (जनवार्ता)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और कलाकार-फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी 70 से अधिक तस्वीरें हटा दी गईं। रेहान के अनुसार, बीकानेर हाउस प्रशासन ने तस्वीरों की राजनीतिक प्रकृति पर आपत्ति जताई थी।

rajeshswari


‘नो आइडिया इज फाइनल’ नामक प्रदर्शनी 22 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगी। रेहान ने पीटीआई को बताया कि बुधवार को उन्हें शाम पांच बजे तक तस्वीरें हटाने को कहा गया, अन्यथा प्रदर्शनी रद्द करने की बात कही गई थी।
रेहान ने कहा कि प्रदर्शनी का प्रस्ताव और लेआउट पहले ही प्रबंधन के साथ साझा किया गया था। उनके मुताबिक, तस्वीरें हटाए जाने के बाद भी करीब 40 कलाकृतियां प्रदर्शनी में मौजूद हैं। इस मामले में बीकानेर हाउस प्रशासन की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

इसे भी पढ़े   चकिया : जीएसटी दरों में कटौती को लेकर हुई अहम बैठक
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *