काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-3 के पास आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के प्रति अश्लील शब्दों का प्रयोग करने और अश्लील इशारे करने के आरोप में चौक पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमन गुप्ता (22) पुत्र गोपाल गुप्ता, निवासी चौकसी मुनुगंज फाटक, राजन कुआं, थाना कोतवाली, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत क्षेत्र में निगरानी और चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कुछ महिलाओं और लड़कियों ने पुलिस को शिकायत दी कि काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर-3 वाली गली में खड़ा एक युवक वहां से गुजरने वाली महिलाओं और लड़कियों को देखकर अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहा है और अश्लील इशारे कर रहा है। इससे महिलाओं को असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत मिलने के बाद महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निगरानी की। पुलिस ने शिकायत में बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को चिह्नित कर गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले में थाना चौक, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी में मुकदमा अपराध संख्या 0173/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौक थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, महिला उपनिरीक्षक मानसी वर्मा, उपनिरीक्षक सुमित, आरक्षी महिला संजू देवी, आरक्षी महिला खुशबू तथा आरक्षी अजीत कुमार यादव शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   पीएमओ कार्यालय ने ट्रांसपोर्टरों का। पत्र लेने से किया इनकार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *