दो सहकर्मी हिरासत मेंपार्टी में युवती से दुष्कर्म का आरोप, दो हिरासत में
कंपनी की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान घटना का
आरोप, पुलिस जांच में जुटी
रामनगर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में एक निजी कंपनी की वर्षगांठ पर आयोजित पार्टी के दौरान युवती से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने दो सहकर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, कंपनी के दस वर्ष पूरे होने पर 24 और 25 अक्टूबर को रामनगर के ढेला क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में दो दिवसीय कॉर्पोरेट कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से करीब 40 कर्मचारी शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के तहत बैठकों और अन्य गतिविधियों के साथ पार्टी का भी आयोजन किया गया था।
पीड़िता दिल्ली की रहने वाली है और कंपनी की सेल्स टीम से जुड़ी बताई जा रही है। शिकायत के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे उसे रिजॉर्ट के एक कमरे में बुलाया गया, जहां कंपनी की सेल्स टीम के कुछ सदस्य शराब पी रहे थे। युवती ने आरोप लगाया कि एक सहकर्मी ने उसे जबरन शराब पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, दूसरे सहकर्मी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता की शिकायत पर रामनगर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

