कैशलेस चिकित्सा के शुभारंभ पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद ज्ञापन

कैशलेस चिकित्सा के शुभारंभ पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद ज्ञापन

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, वाराणसी के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ वाराणसी जनपद से किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। सोमवार को संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) भूपेंद्र सिंह को सौंपा।

rajeshswari

संघ के जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि शिक्षक संगठन लंबे समय से कैशलेस चिकित्सा योजना लागू करने की मांग कर रहा था। सरकार द्वारा इस मांग को पूरा किए जाने से प्रदेश के लाखों शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। वहीं जिला मंत्री शैलेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि इस योजना से कर्मचारियों का सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत होगा तथा यह निर्णय शिक्षक हित में एक सराहनीय पहल है।

इस अवसर पर शिक्षक संघ के राकेश चंद पाठक सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : पीआईबी में ली गयी स्वच्छता की शपथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *