वाराणसी में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 3,960 रुपये नकद बरामद

वाराणसी में जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 3,960 रुपये नकद बरामद

वाराणसी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने मंगलवार को जुआ खेलने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3,960 रुपये नकद और ताश के 52 पत्ते बरामद किए। सभी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार मंगलवार को सिगरा थाना क्षेत्र के माताकुंड के पास एक गली में जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की और सुभाष सोनकर, मनीष कुमार, हिमांशु, शाहरुख और सत्यम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत की बाजी लगा रहे थे।

इस मामले में सिगरा थाने में मुकदमा संख्या 0449/2026 के तहत धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज और प्रभारी निरीक्षक सिगरा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, उपनिरीक्षक नारायण जी यादव, महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुप्ता समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़े   उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वाराणसी की अड़ी पर पी चाय और खाया पान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *