तालाब में मिली कार, पिता समेत तीन की मौत

तालाब में मिली कार, पिता समेत तीन की मौत

सीतापुर । कमलापुर थाना क्षेत्र के पंचपीर गांव के पास सोमवार देर रात तालाब में डूबी कार से तीन लोगों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान सिधौली निवासी राकेश चौरसिया, सतीश और अटरिया निवासी रामेंद्र के रूप में हुई है।

rajeshswari


राकेश के बेटे मोहन का बहराइच में एक्सीडेंट हो गया था। बेटे का हाल जानने के लिए राकेश दोनों साथियों के साथ बहराइच गए थे। लौटते समय तीनों का परिजनों से संपर्क टूट गया। शिकायत मिलने पर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।


सोमवार देर रात तालाब में कार डूबे होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से कार बाहर निकलवाई गई, जिसके अंदर तीनों के शव मिले। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। हालांकि, हादसे की वजह की पुष्टि नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े   पवन सिंह पर 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप,
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *