वाराणसी : जिला मुख्यालय पर लगा मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर, बना चर्चा का विषय

वाराणसी : जिला मुख्यालय पर लगा मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दिखाने वाला पोस्टर, बना चर्चा का विषय

समर्थक आशुतोष पाठक की तस्वीर भी शामिल

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इस बीच वाराणसी में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो और प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में दर्शाने वाला एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। पोस्टर जिलाधिकारी कार्यालय के गेट के पास लगाया गया है।

rajeshswari

पोस्टर में मायावती को दस भुजाओं वाले स्वरूप में दिखाया गया है। इसके ऊपर ‘मां दुर्गा स्वरूप मैया मायावती जी’ लिखा गया है। वहीं, नीचे उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताते हुए प्रदेश को स्वच्छ, सुरक्षित और शिक्षित बनाने का संदेश दिया गया है।

पोस्टर में मायावती की आठ भुजाओं में संविधान, मीडिया, किसान, स्वास्थ्य, शिक्षा, जनहित, उद्योग और न्याय से जुड़ी वस्तुओं या प्रतीकों को दर्शाया गया है। इसके माध्यम से समर्थक ने मायावती के नेतृत्व और विभिन्न जनहितकारी मुद्दों के प्रति अपनी अपेक्षाएं जाहिर करने का प्रयास किया है।

पोस्टर पर बसपा समर्थक बताए जा रहे आशुतोष पाठक की तस्वीर भी लगी है। बताया जा रहा है कि आशुतोष पाठक इससे पहले मायावती की पूजा करने को लेकर भी चर्चा में आए थे। हाल ही में उन्होंने मंगलवार से गंगाजल यात्रा शुरू करने की घोषणा की थी। अब मायावती को मां दुर्गा के स्वरूप में प्रदर्शित करने वाला पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल, इस पोस्टर को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती या पार्टी की ओर से किसी आधिकारिक प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पहल पर क्या रुख अपनाता है।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री , होली पर दिया एकता का संदेश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *