सारनाथ में चोरी के मामले में दो बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार

सारनाथ में चोरी के मामले में दो बांग्लादेशी चोर गिरफ्तार

चांदी के आभूषण नकदी और आलानकब बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए बांग्लादेश के दो चोबीरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चांदी के आभूषण, चार हजार रुपये नकद और चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। दोनों को सोमवार की रात फरीदपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया गया।

rajeshswari

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, गिरफ्तार चोरों की पहचान मो. बैरूल इस्लाम (45 वर्ष), पुत्र मो. मुकुल अली और मो. शफीकुल इस्लाम मधुना (41 वर्ष), पुत्र विलायत हुसैन, निवासी बांग्लादेश के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 0534/2026 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

घर का ताला तोड़कर की थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर  को अम्बुलैश अहमद, पुत्र शेख कलीमुल्लाह अमनपुरी कॉलोनी, फेज-2, थाना सारनाथ ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी कि अज्ञात चोर उनके घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर  मुकदमा दर्ज कर उपनिरीक्षक विपिन कुमार पांडेय को विवेचना सौंपी गई थी।

आभूषण, नकदी और चोरी के उपकरण बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से सफेद चांदी की एक जोड़ी पायल, एक चेन, चार हजार रुपये नकद, एक पेचकस और लोहे की दो सब्बल बरामद की हैं। इसके अलावा दो पासपोर्ट, एक की-पैड मोबाइल, एक एंड्रॉयड मोबाइल और एक पिट्ठू बैग भी मिला है। मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   जुआ खेल रहे छह लोग गिरफ्तार

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में सारनाथ थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक विपिन कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल पंकज सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार यादव, कांस्टेबल सुमित सिंह, कांस्टेबल मधुना यादव, रिजर्व कांस्टेबल प्रभाकर सिंह, जितेंद्र और विजयनाथ शामिल रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *