चोरी के मोबाइल के साथ हरियाणा का चोर गिरफ्तार

चोरी के मोबाइल के साथ हरियाणा का चोर गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट रेलवे स्टेशन पर राजकीय रेलवे पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ हरियाणा निवासी गंगानाथ (४३) को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग ४० हजार रुपये कीमत का इनफिनिक्स कंपनी का मोबाइल और ५०० रुपये बरामद हुए।

rajeshswari

मंगलवार को प्लेटफॉर्म नंबर एक पर सिग्नल कार्यालय के पास संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान मोबाइल बरामद हुआ। जाँच में मोबाइल चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में चोरी का सामान रखने से संबंधित धारा बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया।

कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक कुंवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी रजोल नागर के नेतृत्व में की गई। अभियान में राजकीय रेलवे पुलिस, अपराध खुफिया शाखा और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम शामिल रही।

इसे भी पढ़े   लखनऊ न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं पर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *