चौबेपुर में स्कूल जाते समय नाबालिग युवती लापता, मुकदमा दर्ज
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती के स्कूल जाते समय लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को युवती स्कूल पढ़ने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारियों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।थाना प्रभारी चौबेपुर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम युवती की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।


