राजेश्वरी महिला पी जी महाविद्यालय में ए आई कांउसिलिंग
राजेश्वरी_महिला पी जी कालेज हरहुआ वाराणसी में आज GNIOT ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूशंस आफ टेक्नालाजी के केंद्रीय निदेशक के श्री के. गिरि के साथ क्षेत्रीय निदेशक डॉ उमेश सिंह जी का आगमन हुआ. इस अवसर पर महाविद्यालय में महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ राघवेन्द्र नारायण सिंह ने उनका स्वागत अंगवस्त्र पुस्तक और स्मृतिचिन्ह प्रदान करके किया.


ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट के निदेशक डॉ के गिरि ने छात्राओं के साथ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के मैनेजमेंट और दैनिक जीवन के विषय में काउंसिलिंग की और उन्हें उपयोगी टिप्स प्रदान किए. उन्होने कृत्रिम बुद्धिमतता के भविष्य में होने वाले जीवन के हर क्षेत्र में होने वाले उपयोगों पर विशेष चर्चा की और इसके शिक्षण प्रशिक्षण के लिये पर्याप्त केंद्रों की जरूर पर बल दिया.

इस अवसर पर श्रीमती ज्योति गुप्ता, शालू सिंह, डी के तिवारी और इकबाल अहमद आदि उपस्थित रहे.धन्यवाद ज्ञापन उपनिदेशक अँशुमान सिंह ने किया.

