विधायक ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरण किया सहायक उपकरण

विधायक ने दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को वितरण किया सहायक उपकरण

बड़ागांव। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग वाराणसी एवं चंद्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह व सह प्रशिक्षण केंद्र हरसोस वाराणसी तथा मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट लोहराडीह कपसेठी के संयुक्त तत्वावधान में एलिम्को भारत सरकार के सहयोग से सोनपुरवां (अनेई), बड़ागाँव में वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rajeshswari

जिसमें मुख्य अतिथि रोहनिया विधानसभा के विधायक डॉ. सुनील पटेल, विशिष्ट अतिथि अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग विकास संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर वाराणसी के प्रभारी समन्वयक रमेश सिंह ने संयुक्त रूप से क्षेत्र के आए हुए वयोवृद्ध एवं दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, छड़ी, कमर बेल्ट, घुटना बेल्ट ,कान का मशीन सहित विभिन्न सहायक उपकरण चयनित लगभग 200 लाभार्थियों को वितरित किया। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजक ग्राम प्रधान अनिल पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध निदेशक अरविंद पटेल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन ग्राम प्रधान अनिल कुमार पटेल ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इन सहायक उपकरणों से उनके दैनिक जीवन में आसानी होगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। सरकार की कोशिश है कि हर पात्र व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे।विशिष्ट अतिथि रमेश सिंह ने कहा कि विभाग द्वारा चिन्हित लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस तरह के शिविरों से दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और वरिष्ठ नागरिकों को सहारा देने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को उपकरणों के सही उपयोग के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान एलिम्को से अवनीश सिंह पीएओ,मोहित सिंह, डॉक्टर विनय कुमार सहित क्षेत्र के काफी लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   भाजपा महानगर कार्यालय में सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का 'मन की बात' कार्यक्रम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *