नमो घाट पर मनाया गया गंगा उत्सव गंगातट पर दीपदान
रंगोली में उकेरी गयी मां गंगा – निर्मलीकरण का आह्वान
मां गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने के 18वें वर्षगांठ के अवसर पर 4 नवंबर बुधवार को नमो घाट पर जिला गंगा समिति की ओर से आयोजन किया गया।गंगा किनारे पर्यावरण से जुड़े कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मिलकर दीपदान किया।गंगा की धारा को निर्मल बनाएं रखने के उद्देश्य से स्वच्छता अभियान, दीपदान व जनजागरण जैसे विविध आयोजन किए गए।


रंगोली आर्टिस्ट चांदनी विश्वकर्मा ने विविध रंगों के कलात्मक मेल से रंगोली बनायी।आकर्षक रंगोली के मध्य मां गंगा की मनोहारी प्रतिमा उकेरी गयी थीं।साथ ही स्वच्छता के लिए प्रेरित करती स्लोगन लिखीं गयी थीं।हर हर गंगे नमामि गंगे नहीं रुकेंगे हम स्वच्छ करेंगे के नारे लगाकर गंगा स्वच्छता अभियान में एकजुट होने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाराणसी वन विभाग से कृष्णा, 39 गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट, वेश इंडिया से डा राजेश श्रीवास्तव, नमामि गंगे गंगा विचार मंच जिला संयोजक शिवम अग्रहरि, प्रियोदीप हलदार, किरण पांडेय, रेनू जायसवाल, दीपशिखा कन्नौजिया, अजय कन्नौजिया, भीम सिंह सहित बड़ी संख्या में पर्यटक शामिल हुए।

