सात साल से फरार वारंटी पर जीआरपी का शिकंजा, चोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

सात साल से फरार वारंटी पर जीआरपी का शिकंजा, चोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी ( जनवार्ता)। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी कैंट वाराणसी की टीम ने सात साल से फरार चल रहे एक वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इरफान पुत्र इकबाल निवासी ग्राम छितैनी (कोटवा), थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जीआरपी कैंट वाराणसी थाने में चोरी और चोरी का सामान रखने से संबंधित दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में न्यायालय ACJM NR, वाराणसी की ओर से गिरफ्तारी वारंट और धारा 83 सीआरपीसी के तहत कार्रवाई के आदेश जारी किए गए थे। लंबे समय से उसकी तलाश की जा रही थी।
इसी क्रम में 4 नवंबर 2026 को जीआरपी टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने कोटवा पुलिस चौकी से कुछ आगे सड़क पर उसे पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय के वारंट की जानकारी देते हुए रात करीब 8:30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक (रेलवे) प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलांची और पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशांत वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जीआरपी कैंट थाना प्रभारी रजोल नागर, उपनिरीक्षक अशोक कुमार ओझा, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौबे और हेड कांस्टेबल मनिंद्र खरवार  शामिल रहे।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   नाबालिक बच्चियों ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़खानी का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *