भाजपा काशी जिले के पांच मोर्चों की कार्यकारिणी घोषित, जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

भाजपा काशी जिले के पांच मोर्चों की कार्यकारिणी घोषित, जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय जनता पार्टी काशी जिला इकाई ने किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अनुसूचित जनजाति मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

rajeshswari

*किसान मोर्चा :* उपाध्यक्ष पद पर सदानंद सिंह, डॉ. विष्णु कश्यप, पंकज सिंह, दीपक सिंह, दिलीप कुमार मिश्रा, हौसिला पांडेय, संजय मिश्रा सहित 8 पदाधिकारी, महामंत्री पद पर प्रेमशंकर पाठक, मनोज कुमार सिंह, लालबहादुर पटेल तथा मंत्री पद पर दिनेश तिवारी, शशिप्रकाश सिंह, विपिन कुमार पांडेय, अभिषेक सिंह राजपूत, योगेश कुमार सिंह, धर्मचंद्र पटेल, रविशंकर मिश्रा, सौरभ सिंह एवं कोषाध्यक्ष पद पर अजय कुमार पांडेय को जिम्मेदारी दी गई। कुल 47 सदस्यीय टीम बनाई गई है।

*महिला मोर्चा :* उपाध्यक्ष पद पर वंदना तिवारी, ममता पटेल, रेनू, सविता सिंह सहित 8, महामंत्री पद पर लक्ष्मी सिंह, गीता देवी, सीमा ओझा तथा मंत्री पद पर अर्चना उपाध्याय, ममता सिंह, अनिता तिवारी, आशा गुप्ता सहित 8 पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। सुधा त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। कुल 37 सदस्यीय टीम गठित हुई।

*पिछड़ा वर्ग मोर्चा :* उपाध्यक्ष पद पर राकेश जायसवाल, सरोज गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, सुनील प्रजापति सहित 8, महामंत्री पद पर भानूशंकर पटेल, कमलेश पाल, अजय कुमार वर्मा तथा मंत्री पद पर राजेश राजभर, आकाश प्रजापति, अजय गुप्ता, सुरेश पटेल सहित 8 को जिम्मेदारी मिली। अर्जुन भोजवाल कोषाध्यक्ष बने। कुल 47 सदस्यीय टीम बनाई गई।

*अनुसूचित जाति मोर्चा :* उपाध्यक्ष पद पर मोहन लाल, संजय सोनकर, प्रताप सोनकर, हनुमान प्रसाद सहित 8, महामंत्री पद पर सतीश गौतम, धनंजय कुमार सरोज, हौसिला आचार्य तथा मंत्री पद पर ओम प्रकाश सरोज, चंद्रभान, सूर्या सोनकर, मुन्ना लाल सहित 8 मनोनीत हुए। रविकांत कोषाध्यक्ष बने। कुल 34 सदस्यीय टीम बनी।

इसे भी पढ़े   प्रज्ञानगर में लाखों की चोरी

*अनुसूचित जनजाति मोर्चा :* उपाध्यक्ष पद पर राजमणि गोंड, राजेश गोंड, चंदन गोंड, आशीष सहित 8, महामंत्री पद पर अवधेश गोंड, सुशीला गोंड, राकेश खरवार तथा मंत्री पद पर दिनेश गोंड, शनि गोंड, अवनीश गोंड सहित 8 को जिम्मेदारी दी गई। इंद्रजीत गोंड कोषाध्यक्ष बने। कुल 38 सदस्यीय टीम गठित की गई।
नई कार्यकारिणी में शामिल सभी पदाधिकारियों ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *