खूंटी : ट्रक ने भीड़ को रौंदा, सात की मौत, एक घायल

खूंटी : ट्रक ने भीड़ को रौंदा, सात की मौत, एक घायल

इलाके में मचा हड़कंप

झारखंड। झारखंड के खूंटी जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा कर्रा थाना क्षेत्र में हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सड़क पर एक स्कूटी सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे को देखकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने वहां मौजूद लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

खूंटी के पुलिस अधीक्षक के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में स्कूटी दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुटने और इसी दौरान ट्रक से लोगों के कुचले जाने की बात सामने आई है।

पुलिस के मुताबिक, हादसा गुरुवार रात करीब 9:45 बजे कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास हुआ। ट्रक 18 पहियों वाला बताया जा रहा है। हादसे में छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। घायल पांच वर्षीय खुशबू कुमारी का खूंटी सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रक पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

इसे भी पढ़े   यहां मिल रहा,60 रुपए किलो चने का दाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *