चीन के विमान ने दो सेकंड में गिराया 12 टन पानी

चीन के विमान ने दो सेकंड में गिराया 12 टन पानी

AG600 कुनलुंग जमीन और पानी दोनों जगह से भर सकता है उड़ान

चीन ने जंगलों की आग बुझाने के लिए विकसित अपने उभयचर विमान AG600 कुनलुंग की क्षमता का प्रदर्शन किया। 9 नवंबर को चोंगकिंग में आयोजित अग्निशमन अभ्यास के दौरान विमान ने महज दो सेकंड में 12 टन पानी गिराया। इससे करीब 40 मीटर चौड़ी और 300 मीटर लंबी पानी की बौछार बनी, जिसने 12 हजार वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र को कवर किया।

rajeshswari


अभ्यास में दो विमानों ने हिस्सा लिया। इनमें एक ने पानी की सतह से पानी भरा, जबकि दूसरे ने जमीन से उड़ान भरी। AG600 झील और जलाशयों की सतह से महज 20 सेकंड में 12 हजार लीटर पानी भर सकता है।
करीब 38.9 मीटर लंबे और 38.8 मीटर पंखों के फैलाव वाले इस विमान का अधिकतम उड़ान भार 60 टन है। इसकी व्यावहारिक उड़ान सीमा करीब 4,500 किलोमीटर बताई गई है। जंगलों की आग बुझाने के अलावा इसका इस्तेमाल समुद्री बचाव और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत अभियानों में भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े   मिथुन चक्रवर्ती बने पश्चिम बंगाल सरकार के सलाहकार, मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *