मासूम बेटियों को खोने वाले परिवार के आंसू पोछने पहुंचे मंत्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

मासूम बेटियों को खोने वाले परिवार के आंसू पोछने पहुंचे मंत्री, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

अधिकारियों को सहायता के लिए किया फोन

वाराणसी। रोहनिया के बच्छाव गांव में दीवार ढहने के बाद तालाब में डूबकर दो मासूम सगी बहनों आफिया और फलक की मौत से शोक में डूबे परिवार के बीच शुक्रवार को राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा और पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल पहुंचे। दोनों नेताओं ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हादसे की जानकारी ली और बच्चियों की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

rajeshswari

उन्होंने कहा कि एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की असमय मौत बेहद दुखद और हृदयविदारक है। इस घटना से पूरा क्षेत्र मर्माहत है। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में परिवार को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस दौरान दोनों नेताओं ने हादसे में घायल परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी सदर समेत संबंधित अधिकारियों से बातचीत की और पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता, आवास तथा अन्य सरकारी सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

इसे भी पढ़े   पीएम मोदी ने डॉ. अशोक राय के पुत्र के विवाह पर भेजी शुभकामनाएं
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *