पीएम मोदी ने डॉ. अशोक राय के पुत्र के विवाह पर भेजी शुभकामनाएं
• राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

वाराणसी(जनवार्ता)। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक, लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक तथा भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्र संयोजक डॉ. अशोक राय एवं रागिनी राय के सुपुत्र डॉ. आदर्श राय के विवाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्र भेजकर नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने नव वर-वधू के लिए उपहार भी प्रेषित किया।

बीते दिनों डॉ. अशोक राय के पुत्र का विवाह समारोह शहर के एक तारांकित होटल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवदंपति को राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, लक्ष्मीकांत वाजपेयी सहित केंद्र और राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इसके अतिरिक्त मनोज तिवारी, नीरज शेखर तथा नारद राय समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी नवदंपति को आशीर्वाद और बधाई दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में नव वर-वधू के सुखद एवं उज्ज्वल दांपत्य जीवन की कामना की। विवाह समारोह में शहर सहित पूर्वांचल के अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक, व्यापारी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश पर डॉ. अशोक राय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे और उनका परिवार प्रधानमंत्री के प्रति हृदय से कृतज्ञ हैं। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक तथा लक्ष्मीकांत वाजपेयी का भी आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर परिवार के वरिष्ठ सदस्य लक्ष्मी प्रसाद राय तथा कृभको के राष्ट्रीय निदेशक अजय राय सहित पूरा परिवार बधाई संदेशों से उत्साहित और प्रसन्न दिखाई दिया।

