छठ के बाद देव दीपावली की तैयारियों में जुटेंगे अधिकारी

छठ के बाद देव दीपावली की तैयारियों में जुटेंगे अधिकारी

डीएम ने घाटों का किया निरीक्षण, सफाई, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता)। छठ महापर्व, गंगा महोत्सव और देव दीपावली की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने शनिवार को एडीजी नवीन अरोरा और अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा के साथ नमो घाट से अस्सी घाट तक मोटरबोट से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को घाटों पर सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

rajeshswari


डीएम ने छठ पूजा स्थलों पर बैरिकेडिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, खोया-पाया केंद्र और वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। अस्सी घाट पर महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, सफाई और प्रकाश व्यवस्था संतोषजनक मिली। उन्होंने नगर निगम को नियमित सफाई अभियान चलाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने का निर्देश दिया।
नमो घाट पर देव दीपावली की तैयारियों की समीक्षा करते हुए डीएम ने वीवीआईपी और आम लोगों के लिए अलग व्यवस्था, स्मार्ट लाइटिंग, सजावट, सांस्कृतिक मंच, बैठने की व्यवस्था और पार्किंग के निर्देश दिए। नावों के संचालन के लिए कई बोर्डिंग प्वाइंट बनाने के साथ सेफ हाउस, टेंट, वॉशरूम और यातायात प्रबंधन दुरुस्त रखने को कहा।
जिलाधिकारी ने छठ पूजा के बाद सभी विभागों को देव दीपावली और गंगा महोत्सव की तैयारियों में जुटने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम सदानंद गुप्ता, एडीएम सिटी राजेश कुमार, संयुक्त निदेशक पर्यटन दिनेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   वाराणसी रिंग रोड पर तीन ट्रेलरों की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *