वाराणसी रिंग रोड पर तीन ट्रेलरों की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत

वाराणसी रिंग रोड पर तीन ट्रेलरों की जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत

वाराणसी (जनवार्ता) । चोलापुर थाना क्षेत्र के हरिबल्लमपुर गांव के पास रिंग रोड पर शनिवार दोपहर तीन ट्रेलरों के बीच भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। हादसे में एक युवक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

rajeshswari

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, संदहा की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर रुक गया। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रेलर ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि तीसरा ट्रेलर भी अनियंत्रित होकर दोनों ट्रेलरों से टकरा गया। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आसपास का इलाका थर्रा उठा और रिंग रोड पर लंबा जाम लग गया।

मृतक की पहचान श्याम सुंदर यादव (21 वर्ष) के रूप में हुई है। वह चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बटौआ गांव का निवासी था और परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। चोलापुर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोलापुर ले जाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दोनों घायल चालकों को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़े   ₹2866 करोड़ का बजट पारित, वाराणसी के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *