शिवपुर रामलीला मैदान पोखरे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

शिवपुर रामलीला मैदान पोखरे पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

क्षेत्रीय युवा समाजसेवियों ने व्यवस्था में बढ़-चढ़कर किया सहयोग

वाराणसी (जनवार्ता)। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर शिवपुर स्थित रामलीला मैदान पोखरे पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ा। तड़के सुबह से ही व्रती महिलाओं और उनके परिजनों की भीड़ घाट पर जुटने लगी। भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रती महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

rajeshswari

इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा समाजसेवियों ने सेवा और सहयोग की मिसाल पेश करते हुए श्रद्धालुओं के बीच आलू दम और चाय का वितरण किया। युवाओं ने छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सहायता करने के साथ ही आयोजन में भी बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

सेवा कार्य में प्रमुख रूप से अरविंद सिंह, चंदन यादव बाहुबली, अरविंद सिंह पिंकू, निक्कू गुप्ता सहित अन्य युवा शामिल रहे। युवाओं के इस सहयोग की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने सराहना की।

इसे भी पढ़े   वाराणसी जनता दरबार विवाद: अजय राय ने कहा भाजपा नेताओं का फोटोशूट, जनता बाहर रही
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *