महराजगंज : झालर उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार

महराजगंज : झालर उतारते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार

बेटी को बचाने की कोशिश में माता-पिता ने गंवाई जान

महराजगंज (जनवार्ता)। दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए लगाई गई सजावटी झालर उतारते समय एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। छत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई, जबकि उनकी 18 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। एक ही परिवार में दो लोगों की मौत से कैमा गांव में मातम छा गया।

rajeshswari

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे कोठीभार थाना क्षेत्र के कैमा गांव निवासी राधेश्याम (40) अपने घर की छत पर लगी दिवाली की सजावटी झालर उतार रहे थे। इसी दौरान वह छत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। पति को करंट से तड़पता देख पत्नी पुष्पा देवी (35) उन्हें बचाने पहुंचीं, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गईं।

माता-पिता को करंट से झुलसता देख उनकी 18 वर्षीय बेटी गोल्डी भी बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान वह भी गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तीनों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने राधेश्याम और पुष्पा देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल गोल्डी का जिला अस्पताल महराजगंज में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। त्योहार की सजावट उतारते समय हुए इस हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया है।

इसे भी पढ़े   काशी विश्वनाथ मंदिर में चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को, जानें आरती और दर्शन का समय

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *