नाथूपुर:बीवी-मार्ट में बिक रहा था एक्सपायरी सत्तू, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

नाथूपुर:बीवी-मार्ट में बिक रहा था एक्सपायरी सत्तू, खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई

वाराणसी (जनवार्ता)। मंडुवाडीह के बीएलडब्ल्यू पश्चिमी गेट के समीप नाथूपुर स्थित बीवी-मार्ट जनरल स्टोर पर एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने के मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। जिसमें दर्जनों की संख्या में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले, जिन्हें मौके पर नष्ट कराया गया। दरअसल, एक ग्राहक ने दुकान से सत्तू का पैकेट खरीदा था। घर पहुंचकर पैकेट खोलने पर दुर्गंध आने के साथ उसमें घुन जैसे कीड़े मिले। पैकेट की जांच करने पर उसकी एक्सपायरी डेट करीब दो महीने पहले समाप्त मिली।

rajeshswari

ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। भाजपा नेता नारायण कुमार सेठ की शिकायत पर विभाग ने कार्रवाई की। इस मामले पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी सच्चिदानंद राय ने बताया कि मौके से 11 पैकेट सत्तू, 10 पैकेट सेवई सहित अन्य एक्सपायरी सामग्री नष्ट कराई गई और बेसन का एक पैकेट जांच के लिए भेजा गया है। दुकानदार को नोटिस जारी कर जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   गंगा के उफान के बीच पीएम मोदी ने वाराणसी के डीएम से फोन पर लिया बाढ़ का जायजा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *