चार्जशीट दाखिल होने पर बीएचयू ने दो अभ्यर्थियों का पीएचडी प्रवेश रोका

चार्जशीट दाखिल होने पर बीएचयू ने दो अभ्यर्थियों का पीएचडी प्रवेश रोका

वाराणसी (जनवार्ता)। आपराधिक मामलों में आरोप-पत्र दाखिल होने की पुष्टि के बाद काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने पीएचडी प्रवेश के दो अभ्यर्थियों की राह रोक दी है। जिसमें शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत दोनों के आवेदनों पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतरिम रोक लगा दी है। वही प्रशासन को दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ आपराधिक मामलों में शामिल होने की शिकायत मिली थी। इसके बाद संबंधित थानों से पुलिस रिपोर्ट तलब की गई। रिपोर्ट में आरोप-पत्र दाखिल होने की पुष्टि होते ही उनकी काउंसलिंग, साक्षात्कार, चयन संस्तुति और नामांकन समेत प्रवेश की पूरी प्रक्रिया रोक दी गई। यह रोक उनके सभी विषयों और प्रवेश माध्यमों पर लागू होगी। हालांकि, विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि इसे दोषसिद्धि या स्थायी अयोग्यता नहीं माना जाएगा और संबंधित मामलों में दोषमुक्त होने का प्रमाण देने पर अभ्यर्थियों के प्रवेश पर मेरिट के आधार पर विचार किया जा सकेगा।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   वाराणसी कचहरी विवाद : वकीलों और पुलिस के बीच बैठक, सभी घटनाओं की होगी मजिस्ट्रेटी जांच
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *