नवनियुक्त मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन को गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई सलामी

नवनियुक्त मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन को गार्ड ऑफ ऑनर से दी गई सलामी

कमिश्नरी पहुंचकर संभाला कार्यभार, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों में गुणवत्ता पर दिया जोर

वाराणसी (जनवार्ता)। वाराणसी मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन का मंगलवार को कमिश्नरी परिसर में भव्य स्वागत किया गया। जिलाधिकारी सहित मंडल एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

rajeshswari

पदभार ग्रहण करने के अवसर पर पुलिस के जवानों ने नवनियुक्त मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और मंडल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं प्रमुख कार्यों की जानकारी ली।

इस दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ प्रारंभिक बैठक एवं चर्चा करते हुए शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

इस अवसर पर मंडल एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवनियुक्त मंडलायुक्त का स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े   रविदास घाट पर NSG-पुलिस की संयुक्त मॉक ड्रिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *