आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

आंवला नवमी पर महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

वाराणसी (जनवार्ता)। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर बुधवार को महिलाओं ने श्रद्धा और उल्लास के साथ आंवला नवमी (अक्षय नवमी) का पर्व अस्सी,गुरुधाम,दुर्गाकुण्ड सहित अन्य स्थानों पर

rajeshswari


मनाया। जिसमें मुन्नी देवी,शशि पाठक,विद्यु ,सोनी,ज्योति,सरोज,रानी,पूजा समेत अन्य महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति, संतान की उन्नति और अखंड सौभाग्य की कामना की।


वही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास माना जाता है। इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। जहाँ महिलाओं ने वृक्ष की परिक्रमा की, दीप जलाए और विधिवत पूजन किया। इसके बाद आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। महिलाओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

इसे भी पढ़े   झांसी में महाराष्ट्र के बदमाशों का एनकाउंटर, दो घायल, तीसरा सरेंडर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *