राजातालाब में गंदे पानी के बीच बैठकर अधिवक्ता ने नाला मरम्मत के लिए मांगी भीख

राजातालाब में गंदे पानी के बीच बैठकर अधिवक्ता ने नाला मरम्मत के लिए मांगी भीख

भिक्षाटन की राशि अधिकारियों को सौंपी

वाराणसी (जनवार्ता) । राजातालाब रथयात्रा मार्ग पर महीनों से क्षतिग्रस्त नाले और गंदे पानी के जलभराव से परेशान होकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता राजकुमार गुप्ता ने अनोखा सत्याग्रह किया। वह सड़क पर चादर बिछाकर गंदे पानी के बीच बैठ गए और नाले की मरम्मत के लिए भिक्षाटन किया।

rajeshswari

अधिवक्ता के अनुसार, दूषित पानी और फिसलन के कारण पिछले दो महीनों में पांच लोग घायल हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को हो रही है। कई बार शिकायत और आंदोलन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर उन्होंने यह कदम उठाया।

सूचना पर आराजीलाईन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, एडीओ पंचायत सतीश मौर्य और पंचायत सचिव चंद्रभान मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद सत्याग्रह समाप्त हुआ। राजकुमार गुप्ता ने भिक्षाटन से प्राप्त राशि अधिकारियों को सौंप दी।

इसे भी पढ़े   पालघर : बारातियों से भरे टैम्पो की कंटेनर से टक्कर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *