तिलक लगाकर बाइक सवारों को दिलाया हेलमेट पहनने का संकल्पमैदागिन चौराहे पर

तिलक लगाकर बाइक सवारों को दिलाया हेलमेट पहनने का संकल्पमैदागिन चौराहे पर

सुबह-ए-बनारस ने चलाया यातायात जागरूकता अभियान, जरूरतमंदों को बांटे निःशुल्क हेलमेट

वाराणसी (जनवार्ता)। यातायात माह के तहत बुधवार को सामाजिक संस्था सुबह-ए-बनारस की ओर से मैदागिन चौराहे पर यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह के साथ संस्था के सदस्यों ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

rajeshswari


अभियान के दौरान बाइक सवारों के माथे पर तिलक लगाकर उन्हें हेलमेट पहनकर ही घर से निकलने का संकल्प दिलाया गया। साथ ही कुछ जरूरतमंद वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट भी वितरित किए गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर सिंह ने कहा कि हेलमेट चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का माध्यम है। सड़क दुर्घटनाओं में सिर पर गंभीर चोट लगने से कई बार जान चली जाती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि घर पर परिवार के लोग उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार करते हैं, इसलिए थोड़ी सी लापरवाही से अपनी और परिवार की खुशियों को खतरे में न डालें।
अभियान में संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष राजेश सोनी, कोषाध्यक्ष नंदकुमार टोपी वाले, ललित गुजराती, बीडी टकसाली सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   बिजली कर्मियों का 324वें दिन भी निजीकरण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *