देव दीपावली से पहले घाटों पर चला सफाई अभियान
वाराणसी (जनवार्ता)। देव दीपावली से पहले नगर निगम और नमामि गंगे की ओर से बुधवार को गंगा घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व और स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में दशाश्वमेध, प्रयाग और राजेंद्र प्रसाद घाट पर श्रमदान कर सफाई की गई।

इस दौरान पर्यटकों और स्थानीय लोगों को घाटों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अभियान में नीलिमा राय, प्रकाश सिंह, कामेश्वर सेठ, रिंकू सेठ, दिनेश चौधरी, सुनील कुमार सहित कई गंगा सेवक शामिल रहे।

