पुत्र न होने पर महिला को घर से निकालने का आरोप

पुत्र न होने पर महिला को घर से निकालने का आरोप

दो बेटियों के साथ घर के बाहर धरने पर बैठी महिला

वाराणसी (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र के लेदुपुर स्थित जानकी विहार कॉलोनी में पुत्र न होने पर एक महिला को घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने अधिकारों की मांग को लेकर घर के बाहर धरने पर बैठ गई। महिला का आरोप है कि पति और ससुर ने उसे धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। उसके साथ दो बेटियां भी हैं।

rajeshswari

पीड़िता 36 वर्षीय पिंकी पांडेय ने बताया कि उनकी शादी सात मई 2007 को जानकी विहार कॉलोनी, लेदुपुर निवासी वैष्णव प्रकाश पांडेय उर्फ विनय पांडेय से हुई थी। शादी उनके मामा मनोज पांडेय की अगुवाई में हुई थी। उनकी दो बेटियां कृतिका पांडेय (18) और श्रद्धा पांडेय (24) हैं। पिंकी के अनुसार, उनके पति वैष्णव प्रकाश पांडेय प्राथमिक विद्यालय पंचराव, चिरईगांव में सहायक अध्यापक हैं।

महिला ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम जब वह अपने घर में प्रवेश करने लगीं तो उनके पति वैष्णव प्रकाश पांडेय और ससुर देव प्रभाकर पांडेय ने धक्का देकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दोनों घर से चले गए, जबकि सास विमला पांडेय और देवरानी माया पांडेय ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्हें पूरी रात घर के बाहर पोर्च में बैठकर गुजारनी पड़ी।

पिंकी पांडेय ने बताया कि वर्तमान में वह कमला नगर कॉलोनी, दौलतपुर, पांडेयपुर में किराये के मकान में रहती हैं। उनका खर्च मुंबई में रहने वाले छोटे भाई राज पाठक उठाते हैं। इस मामले में उन्होंने स्थानीय थाने में तहरीर दी है।

इसे भी पढ़े   महापौर अशोक तिवारी बोले — “पेड़ लगाएँ, उनका संस्कार बनाएं” एसएमएस वाराणसी में गुणवत्ता सम्मेलन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *