पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी संपन्न

पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर विचार गोष्ठी संपन्न

वक्ताओं ने उनके साहस, नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति बलिदान को किया याद

वाराणसी (जनवार्ता)। पूर्व प्रधानमंत्री एवं लौह महिला स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर ईंगलिसियालाइन स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी फाउंडेशन के कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के ऐतिहासिक योगदान, अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश उनके योगदान और महान शहादत को कभी विस्मृत नहीं कर सकता।

rajeshswari

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी असाधारण राजनीतिक दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व की प्रतीक थीं। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर बैंकिंग व्यवस्था को आम जनता के लिए सुलभ बनाया। वहीं, गरीबी हटाओ के संकल्प और बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एवं आर्थिक बदलाव के साथ देश के विकास को नई दिशा दी। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनके दृढ़ नेतृत्व में भारत को ऐतिहासिक विजय मिली और बांग्लादेश के रूप में एक नए राष्ट्र का उदय हुआ।

वक्ताओं ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। उनका त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों के चलते उनके योगदान को कमतर आंकने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इतिहास में दर्ज उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को कभी मिटाया नहीं जा सकता।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व सिंचाई आयोग अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता पंडित विजय शंकर पाण्डेय ने की। संचालन फाउंडेशन के सचिव बैजनाथ सिंह ने किया।

इसे भी पढ़े   सुरक्षा में बड़ी चूक: जिला जज की कुर्सी पर बैठ महिला ने शुरू की ‘सुनवाई’

इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता राधेलाल, अधिवक्ता भूपेंद्र प्रताप सिंह, आनंद सिंह, विजय कृष्ण राय ‘अन्नू’, मनोज चौबे, आनंद मिश्रा, वैभव त्रिपाठी, ब्रह्मदेव मिश्रा, पुनीत मिश्र, महेंद्र चौहान, कमलाकांत पांडेय, अधिवक्ता पंकज मिश्रा, अशोक कुमार पांडेय, युवराज पांडेय और पिंटू शेख सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *