खाटू श्याम मंदिर के पास भोजनालय में आग, चार सिलेंडर फटे

खाटू श्याम मंदिर के पास भोजनालय में आग, चार सिलेंडर फटे

सीकर। राजस्थान के खाटू श्याम जी मंदिर के नए निकास मार्ग पर शुक्रवार तड़के एक भोजनालय में भीषण आग लग गई। इस दौरान चार गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गए। घटना के समय मंदिर में वार्षिक जयंती मेला चल रहा था, जिसमें लाखों श्रद्धालु पहुंचे हुए हैं। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

rajeshswari


भोजनालय में दो दर्जन से अधिक गैस सिलेंडर रखे थे। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, व्यापारी और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अन्य सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

इसे भी पढ़े   INDIA हो सकता है विपक्षी गठबंधन का नाम, बैठक में दिया गया सुझाव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *