कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे गंगा घाट

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए भोर से लगी कतारें

वाराणसी (जनवार्ता)। धर्म और आध्यात्म की नगरी काशी में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। गंगा स्नान के लिए दशाश्वमेध घाट सहित प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही श्रद्धालुओं ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

rajeshswari

कार्तिक मास भर नियमित गंगा स्नान का संकल्प लेने वाले श्रद्धालुओं ने पूर्णिमा के दिन स्नान-ध्यान के बाद ब्राह्मणों और घाट पुरोहितों को यथाशक्ति दान-दक्षिणा देकर अपने मासिक धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया। श्रद्धालुओं ने संकल्प की पूर्णाहुति के निमित्त विशेष पूजन भी किया।

गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं का रुख बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार की ओर हुआ। तड़के से ही मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। भक्तों ने बाबा का दर्शन कर जलाभिषेक किया। मंदिर की ओर जाने वाली गलियों और आसपास के मार्गों पर भी दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ बनी रही।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गंगा घाटों से लेकर मंदिर जाने वाले रास्तों तक पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। जल पुलिस, एनडीआरएफ, सीआरपीएफ और पीएसी के जवानों को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया। घाटों पर निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे।

इसे भी पढ़े   शादी का दबाव बनाकर युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *