देवरिया: पुलिस मुठभेड़ में असलहा तस्कर घायल

देवरिया: पुलिस मुठभेड़ में असलहा तस्कर घायल

छह पिस्टल बरामद

rajeshswari

देवरिया( जनवार्ता) । सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरापार के पास रविवार- सोमवार की मध्यरात्रि पुलिस और असलहा तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात तस्कर विवेक सिंह उर्फ पप्पू सिंह घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। उसे तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके से छह पिस्टल, कई जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

मुखबिर की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस गश्त कर रही थी। पता चला कि पप्पू सिंह बड़ी खेप लेकर सकरापार की ओर आ रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी और भागने लगा। जवाबी फायरिंग में वह घायल होकर गिर पड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम विवेक सिंह उर्फ पप्पू सिंह, निवासी पतलापुर, थाना खुखुन्दू बताया।

पुलिस के अनुसार पप्पू लंबे समय से अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय था। वह बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हथियार सप्लाई करता था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वह गिरोह चलाता था और उसके साथियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ नगर संजय रेड्डी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी देवरिया ने इसे अवैध हथियार नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता बताया। बरामद हथियार फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है।

मुठभेड़ की गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों में दुबक गए। रातभर पुलिस सायरन की आवाज गूंजती रही। सुबह होते-होते यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई।

इसे भी पढ़े   अभियुक्त गिरफ्तार पत्नी की हत्या का है आरोप

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवरिया और आसपास के जिलों में अवैध असलहा नेटवर्क को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को यह गिरफ्तारी बड़ा झटका मानी जा रही है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *