तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में आग

तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट के इंजन में आग

काठमांडू से इस्तांबुल जा रही विमान की कोलकाता में सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता (जनवार्ता) । तुर्किश एयरलाइंस की फ्लाइट ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से इस्तांबुल के लिए उड़ान भरी। टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद दाएं इंजन में आग लगने या धुएं की संभावना  दिखाई दी। पायलट ने तुरंत प्रभावित इंजन को बंद किया और सुरक्षा प्राथमिकता देते हुए विमान को निकटतम उपयुक्त हवाई अड्डे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट कर दिया। विमान ने दोपहर करीब 3:03 बजे सुरक्षित लैंडिंग पूरी की।

rajeshswari

इस फ्लाइट में 236 यात्री और क्रू सदस्य सवार थे। पायलट और क्रू की त्वरित एवं सही कार्रवाई से सभी पूरी तरह सुरक्षित हैं, किसी को कोई चोट या हताहत नहीं हुई। विमान की अब तकनीकी जांच चल रही है, जबकि त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान्य उड़ान संचालन बहाल हो चुका है।

इसे भी पढ़े   अखिलेश की कुर्सी वाली चिट्ठी पर शिवपाल का करारा जवाब , बोले- इतनी फिक्र थी तो पहले करते पहल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *