आजाद बनेंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री,पूर्व कांग्रेस विधायक का दावा

आजाद बनेंगे जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री,पूर्व कांग्रेस विधायक का दावा

गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस में अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमीन भट्ट ने शनिवार को दावा किया है कि गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूर्व विधायक ने शनिवार को आजाद से मुलाकात की और कहा, “हम आगे के रास्ते पर चर्चा करेंगे। हम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बी टीम नहीं हैं।”

गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को गांधी परिवार और संगठनात्मक नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को संबोधित एक पत्र में आजाद ने पार्टी से बाहर निकलने के पीछे के कारणों के रूप में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करने और ”चाटुकारों की मंडली” के बढ़ते बोलबाला का हवाला दिया।

पूर्व राज्यसभा सांसद ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के घटते राजनीतिक दबदबे और चुनावों में खराब प्रदर्शन के लिए उनकी “अपरिपक्वता” को जिम्मेदार ठहराया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि वह जल्द ही जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाएंगे। आजाद ने कहा “मैं जल्द ही जम्मू और कश्मीर में अपना संगठन स्थापित करूंगा। मैं भाजपा में शामिल नहीं होउंगा।”

इसे भी पढ़े   मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां की 6.30 करोड़ की संपत्ति कुर्क,अपराधियों में खलबली
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *