मायावती का अखिलेश पर वार;जेल में मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नहीं जाते अखिलेश?

मायावती का अखिलेश पर वार;जेल में मुस्लिम नेताओं से मिलने क्यों नहीं जाते अखिलेश?
  • लखनऊ | बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की आजमगढ़ जेल जाकर में पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात को लेकर हमला बोला है। मायावती ने इस मुलाकात पर सवाल भी उठाए हैं।
  •  
  •  
  • मायावती ने ट्वीट करते हुए लिखा कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख द्वारा आजमगढ़ जेल जाकर वहां कैद पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव से मिलकर उनसे सहानुभूति व्यक्त करने पर हर तरफ से तीखी प्रतिक्रिया होना स्वाभाविक है जो इस आम धारणा को भी प्रबल करता है कि सपा इन्हीं प्रकार के आपराधिक तत्वों की संरक्षक पार्टी है।
  •  
  •  
  • उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा कि साथ ही, विभिन्न संगठनों व आम लोगों द्वारा भी सपा प्रमुख से यह सवाल पूछना क्या अनुचित है कि वे मुस्लिम नेताओं से मिलने जेल क्यों नहीं जाते हैं, जबकि उनका ही आरोप है कि यूपी बीजेपी सरकार में सपा नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में कैद रखा जा रहा है।
इसे भी पढ़े   Sara-Janhvi की खुल जाएगी किस्मत,मनपसंद लड़के को कर सकती हैं प्रपोज!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *