बलिया : पुलिस मुठभेड़ में इनामियां को लगी गोली

बलिया : पुलिस मुठभेड़ में इनामियां को लगी गोली

बलिया (जनवार्ता)। नगरा थाना क्षेत्र के रेकुआ नसीरपुर मोड़ के पास बुधवार रात पुलिस और 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

rajeshswari

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब दो बजे नगरा पुलिस टीम रेकुआ नसीरपुर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से आता दिखा। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर युवक बाइक मोड़कर भागने लगा। पीछा करने पर खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया।

गिरफ्तार बदमाश की पहचान सतीश सैनी पुत्र स्व. मुन्ना सैनी, निवासी गुठौली, थाना बांसडीह रोड के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह पूर्व में कई आपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है। उसने 20 मई और 4 जून को पकड़ीडीह स्थित देशी शराब की दुकान से शराब की पेटियां, नगद धनराशि और स्कैनर की चोरी की थी। इसके अलावा 9 मई को थाना गड़वार क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी तथा 24 मई को जमुआंव नहर पुलिया, उभांव के पास लूट की घटना को भी अंजाम दिया था।

पुलिस ने उसके पास से एक .315 बोर तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस, तथा एक हीरो स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही ।

इसे भी पढ़े   IB Recruitment 2023: 10 वीं पास के लिए इंटेलिजेंस ब्यूरो में बंपर भर्ती
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *