BHU: विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BHU: विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पुलिस ने शुरू की जांच

वाराणसी (जनवार्ता): बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में इंडियन फिलॉसफी विषय से पीएचडी कर रही एक विदेशी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान फिलिप फ्रांसिस्का (27), निवासी मौरोमानिया के रूप में हुई है। वह चौक थाना क्षेत्र के गढ़वासी टोला में किराए के मकान में रह रही थी।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, गुरुवार देर रात करीब 11:45 बजे सूचना मिली कि छात्रा अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रही थी। चौक पुलिस ने मकान मालिक और छात्रा के दो विदेशी मित्रों की मदद से डुप्लीकेट चाबी से दरवाजा खोला। कमरे में छात्रा बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। ब्रह्मणाल चौकी इंचार्ज ने शव को कब्जे में लेकर शिवपुर मर्चरी हाउस भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मकान मालिक व छात्रा के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

VaranasiNews #BHU #ForeignStudent #SuspiciousDeath #PoliceInvestigation #Banaras #StudentNews #BreakingNews #UPNews #LatestNews #वाराणसी #बीएचयू

इसे भी पढ़े   पवार गुटों के 'विलय' की चर्चा! आदित्‍य ठाकरे ने की सीएम फडणवीस से मुलाकात
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *