बाबा विश्वनाथ के दरबार में बीते दो माह में मिला करीब 9 करोड़ का दान

बाबा विश्वनाथ के दरबार में बीते दो माह में मिला करीब 9 करोड़ का दान

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण के बाद हर महीने में दान का रिकॉर्ड बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट श्री काशी विश्वनाथ धाम के नव्य और भव्य स्वरूप में आने के बाद काशी में पर्यटकों की आमद में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। यही कारण है कि बाबा के धाम में लक्ष्मी की कृपा जमकर बरस रही है।

rajeshswari

वर्ष 2021 के अप्रैल और मई माह में बाबा की आय लाखों में थी। वहीं अब आनंदकानन वन के विस्तारित और सुंदरीकरण के बाद बाबा धाम में दान करोड़ों में पहुंच गई है। श्री काशी विश्वनाथ ट्रस्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि काशी विश्वनाथ धाम के विस्तारीकरण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ी है जिससे बाबा के चढ़ावे में वृद्धि हुई है।
अप्रैल और मई माह में हुई कमाई

उन्होंने बताया कि अप्रैल 2021 में 71 लाख चढ़ावा आया था जबकि 2022 के अप्रैल महीने में पांच करोड़ 45 लाख दान आया। मई 2021 में 21 लाख की आमदनी हुई थी ,जबकि मई 2022 में तीन करोड़ 24 लाख का चढ़ावा आया। खर्चों की बात करें तो 2021 के अप्रैल और मई महीने में क्रमशः 38 लाख और 76 लाख रुपये था। जबकि 2022 के अप्रैल और मई माह में क्रमशः 31 लाख और 1 करोड़ 25 लाख रुपये हुई है। इसमें वेतन,सामन्य, आकस्मिक आदि खर्च भी शामिल है।

वाले दिनों में बाबा धाम में और बढ़ेगा दान
श्री काशी विश्वनाथ धाम के नए अवतार में आने के बाद देश और दुनिया के शिव भक्तों की संख्या काशी में लगातार बढ़ती ही जा रही है। श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जिससे आसपास के व्यापारी भी लाभान्वित हो रहे हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बाबा धाम की आय में और भी इजाफा होगा। बाबा के चरणों में मन्नत पूरी होने के बाद दान-पुण्य का इतिहास प्राचीन काल से ही चला आ रहा है।

इसे भी पढ़े   टैटू बनवाने में बरतें सावधानी,लापरवाही से कई लोग हो गए एचआईवी संक्रमित

अहिल्याबाई होल्कर, महाराज रणजीत सिंह समेत देश भर से दानदाताओं ने खुले मन से दान किया। मंदिर प्रशासन की ओर से ऑनलाइन दान के अलावा मंदिर परिसर में भी कार्यालय में दान की व्यवस्था है। वहीं बाबा दरबार में संबंधित व्यक्ति को दान की रसीद ऑनलाइन और ऑफलाइन देने की व्यवस्था है। बता दें कि बाबा विश्वनाथ के नए दरबार का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 दिसंबर 2021 को किया था। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री ने ही 8 मार्च 2019 को किया था।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *