दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, पांच मकान ध्वस्त

दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, पांच मकान ध्वस्त

कार्रवाई के दौरान 200 पुलिसकर्मी तैनात

वाराणसी (जनवार्ता)। दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत सोमवार को प्रशासन ने एक बार फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। इस दौरान पांच मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर करीब 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई, जिसमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहीं।

rajeshswari

दालमंडी में सड़क चौड़ीकरण के लिए कुल 181 मकान चिन्हित किए गए हैं। इनमें से अधिकांश भवनों को पहले ही हटाया जा चुका है। अब शेष मकानों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन के अनुसार संबंधित भवन स्वामियों को मुआवजा दिया जा चुका है और मकान खाली करने के लिए पूर्व में मुनादी भी कराई गई थी।

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का काम 29 अक्टूबर 2025 से शुरू हुआ था और जुलाई 2026 तक कार्रवाई चली थी। इसके बाद कुछ समय के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोक दी गई थी। अब शेष भवनों को हटाकर परियोजना के अगले चरण को गति देने की तैयारी है।

पीडब्ल्यूडी के अभियंता केके सिंह के अनुसार चौड़ीकरण क्षेत्र में सड़क निर्माण का काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र में गहरी सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हो चुका है, जबकि बिजली के तारों को भूमिगत करने की प्रक्रिया भी चल रही है। ध्वस्तीकरण पूरा होने के बाद सड़क निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है।

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजन त्रिपाठी के मुताबिक सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 200 पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

इसे भी पढ़े   मकान में घुसा विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने पकड़कर तालाब में छोड़ा

प्रशासन के मुताबिक दालमंडी चौड़ीकरण के साथ सीवर लाइन और भूमिगत बिजली व्यवस्था का काम भी आगे बढ़ाया जा रहा है। परियोजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क की चौड़ाई बढ़ाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *