91 साल की उम्र में ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का हुआ निधन

91 साल की उम्र में ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी का हुआ निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की नानी पद्मा रानी ओम प्रकाश का 16 जून को निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में मुंबई में अंतिम सांस ली। पद्मा उम्र संबंधित समस्याओं की वजह से काफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। कल तकरीबन तीन बजे के आस-पास उनका नींद में ही निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में किया गया।

rajeshswari

फेमस प्रोड्यूसर जे ओम प्रकाश की पत्नी थीं पद्मा
पद्मा की बात करें तो वो फेमस प्रोड्यूसर और डायरेक्टर दिवंगत जे ओम प्रकाश की पत्नी थीं। जे ओम प्रकाश ने फिल्म ‘आप की कसम’ से डायरेक्शन में कदम रखा था। जे ओम प्रकाश ने बॉलीवुड में कई फिल्मों को डायरेक्ट किया,जैसे ‘अपना बना लो’,’अपनापन’,’आशा’, ‘अर्पण’,’आदमी खिलौना है’। 7 अगस्त 2019 में 93 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।

पति के निधन के बाद पद्मा रोशन फैमिली के साथ रहती थीं
जे ओम प्रकाश के जाने के बाद पद्मा अपनी बेटी पिंकी रोशन और उनकी फैमिली के साथ उनके घर पर ही रहती थीं। पिंकी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी मां के साथ फोटोज शेयर किया करती थीं। वहीं ऋतिक भी अपने नाना और नानी दोनों के ही बहुत करीब थे।

ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो तमिल फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक में नजर आएंगे। फिल्म में वेधा के तौर पर ऋतिक का फर्स्ट लुक उनके बर्थडे पर लॉन्च किया गया था। फिल्म में सैफ अली खान, राधिका आप्टे और रोहित सर्फ भी लीड रोल में दिखेंगे। ये फिल्म सिनेमाघरों में 30 सितम्बर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा उनके पास ‘फाइटर’ और ‘कृष 4’ जैसी फिल्में हैं।

इसे भी पढ़े   छत पर चढ़कर सांड ने रोड पर लगाई छलांग
Shiv murti

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *