छत पर चढ़कर सांड ने रोड पर लगाई छलांग

छत पर चढ़कर सांड ने रोड पर लगाई छलांग

नई दिल्ली। अक्सर यह देखा जाता है कि सड़कों पर कई बार आवारा पशु घूमते रहते हैं और वह ऐसी जगह पर पहुंच जाते हैं जहां से लोगों को परेशानी हो जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि एक सांड एक दुकान की छत पर चढ़ गया। जब लोगों ने उसे देखा तो लोगों के होश उड़ गए। इतना ही नहीं असली तमाशा इसके बाद शुरू हुआ।

rajeshswari

सांड उस पर चढ़ गया
दरअसल इस वीडियो को एक यूजर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हुआ है। इसमें दिख रहा है एक दुकान जो सड़क के किनारे बनी हुई है, उसके आसपास भी हालांकि कई दुकानें बनी हुई हैं। लेकिन यह सांड ना मालूम कहां से उस पर चढ़ गया। इसके बाद वह नीचे उतरने की बहुत कोशिश कर रहा था लेकिन उतर नहीं पा रहा था।

लंबी छलांग नीचे के लिए लगा दी
वीडियो देख कर लग रहा है कि वह कुछ गुस्से में भी था और फिर उसने लंबी छलांग छत पर से नीचे के लिए लगा दी। उसने छलांग लगा दी लेकिन उसे अंदाजा नहीं था और सड़क के बीच में कितना गैप है। छलांग लगाते ही वह धड़ाम से सड़क पर गिरा और गिरते ही एकदम बैठ गया। हालांकि वह अगले ही तुरंत खड़ा जरूर हो गया।

राहगीर इतना डर गए कि
लेकिन इस दौरान उसे चोट जरूर आई होगी। इधर जब छत पर से नीचे छलांग लगा रहा था तो सड़क पर चलने वाले राहगीर इतना डर गए कि वह भागने लगे। सांड ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। लोग इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े   Durga Puja 2023: काजू,किसमिस,बादाम इन खास चीजों से तैयार हुई मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *